गुना में सरपंच के बेटे की दबंगई का VIDEO:क्रिकेट खेल रहे बच्चों पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश; मैदान को पंजे से खोदा

गुना जिले की मधुसूदनगढ़ तहसील के जांगरू गांव में सरपंच पुत्र की दबंगई का मामला सामने आया है। सोमवार को यहां स्कूल के खेल मैदान में क्रिकेट खेल रहे बच्चों को सरपंच के बेटे ने धमकाया और ट्रैक्टर का पंजा चलाकर पूरी पिच को तहस-नहस कर दिया। मंगलवार को घटना का वीडियो सामने आया है। आरोप है कि रोकने पर उसने बच्चों पर ट्रैक्टर चढ़ाने की भी कोशिश की। गाली-गलौज की, बोला- खेलने की इजाजत किसने दी ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार को जांगरू स्कूल के मैदान में बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। तभी सरपंच रुक्मणि बाई का बेटा ट्रैक्टर लेकर पहुंचा। वह बच्चों से गाली-गलौज करने लगा और पूछा कि तुम्हें यहां खेलने की इजाजत किसने दी? इसके बाद उसने पूरे मैदान की जमीन को ट्रैक्टर के पंजे से खोदना शुरू कर दिया ताकि बच्चे वहां खेल न सकें। बच्चों ने दावा किया कि जब उन्होंने रोकने की कोशिश की, तो आरोपी ने उन पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। डरे-सहमे बच्चों ने भागकर अपनी जान बचाई। अफसर की फटकार के बाद बदला बहाना घटना के दो वीडियो सामने आए हैं। पहले वीडियो में सरपंच पुत्र साफ तौर पर मैदान को पंजे से खोदते हुए नजर आ रहा है। जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और अधिकारियों ने फटकार लगाई, तो सरपंच पुत्र के सुर बदल गए। दूसरे वीडियो में वह सफाई देते हुए कह रहा है कि वह मैदान का जीर्णोद्धार करवा रहा है और पिच को बेहतर बनाने के लिए खुदाई कर रहा है। ग्रामीणों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग ग्रामीणों और बच्चों का कहना है कि सरपंच पुत्र की नीयत मैदान सुधारने की नहीं, बल्कि बच्चों को भगाने और अपनी धौंस दिखाने की थी। खेल मैदान और शासकीय संपत्ति को इस तरह नुकसान पहुंचाने को लेकर गांव के खिलाड़ियों में भारी आक्रोश है। उन्होंने प्रशासन से आरोपी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *