सशक्तीकरण का संदेश देने महिलाओं ने अलग-अलग रूप में रैम्पवॉक किया

अंबिकापुर | महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े शुक्रवार को माता राजमोहिनी देवी भवन में हुए नारी सशक्तिकरण महाकुंभ रैम्पवॉक कार्यक्रम में शामिल हुईं। कार्यक्रम में नगर निगम महापौर मंजूषा भगत, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। मंत्री राजवाड़े ने कहा कि यह आयोजन महिलाओं के सम्मान के लिए रखा गया है। रैम्पवॉक में महिलाएं अलग-अलग रूप में सामने आईं। मंत्री ने महिलाओं से कहा कि वे अपनी इच्छाशक्ति को और मजबूत करें। अपने घर-परिवार को संजोएं। कार्यक्षेत्र में अच्छा काम करें। अपने दायित्वों का पूरा निर्वहन करें। कार्यक्रम में करीब सौ महिलाओं ने भाग लिया। सभी ने अलग-अलग गेटअप में रैम्पवॉक कर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *