मंदिरों के ज्योति कक्ष में जले आस्था के दीप:120 किलोमीटर पैदल चलकर डोंगरगढ़ पहुंच रहे भक्त, बनाया गया कॉरिडोर

आज से चैत्र नवरात्रि शुरू हो गई है। सभी मंदिरों के ज्योति कक्ष में आस्था के दीप जल गए हैं। मातारानी के साथ-साथ ज्योति कलश के दर्शन करने भी लोग पहुंच रहे हैं। आस्था के सबसे बड़े केंद्र डोंगरगढ़ माता के दर्शन करने भक्त 120 किलोमीटर से अधिक पैदल चलकर जा रहे हैं। उनके लिए विशेष रूप से कॉरिडोर का निर्माण किया गया है। दुर्ग पुलिस और जिला प्रशासन के मुताबिक, डोंगरगढ़ माता रानी के दर्शन करने हर साल नवरात्रि में भक्तों की काफी भीड़ लगती है। लाखों की संख्या में भक्त रायपुर के आगे, पाटन अमलेश्वर और दूसरे जिलों से पैदल चलकर डोंगरगढ़ पहुंचते हैं। ये लोग 120 किलोमीटर से भी अधिक चलते हैं और माता के दरबार पहुंचते हैं। इन भक्तों को पैदल चलने में कोई दिक्कत ना हो और किसी तरह की दुर्घटना ना हो इसके लिए दुर्ग जिला प्रशासन ने कुम्हारी से अंजोरा बाईपास तक कॉरिडोर का निर्माण किया है। यातायात पुलिस दुर्ग ने भक्तों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपील की है कि, वो अपने बाएं साइड ही चलें। साथ ही मुख्य मार्ग पर किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न करें। इस तरह किए गए सुरक्षा के उपाय दुर्ग पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला ने बताया कि, दर्शन के लिए डोगरगढ़ जाने वाले पदयात्रियों और वाहन चालकों को सुरक्षित आवागमन देने के लिए निर्देश दिए गए हैं। ट्रैफिक एएसपी ऋचा मिश्रा ने कुम्हारी से अंजोरा बाईपास तक सुरक्षित कॉरिडोर रूट तैयार कराया है। इनकी सुरक्षा के लिए 4 पेट्रोलिंग वाहन लगाए गए हैं। ये वाहन लगातार 24 घंटे 30 मार्च से 6 अप्रैल तक पेट्रोलिंग करेंगे। पदयात्रियों के लिए बनाया गया रूट चार्ट कुम्हारी टोल प्लाजा-सिरसा गेट चौक-डबरापारा तिराहा-खुर्सीपार, तिराहा-पावर हाउस अंडर ब्रिज-मुर्गा चौक-सेन्ट्रल एवेन्यु चौक होते हुए सेक्टर-09 चौक से MD बांग्ला तिराहा से ठगड़ा बांध ओवर ब्रिज के नीचे-जेल तिराहा-गांधी तिराहा-पटेल चौक-गंजपारा-पुलगांव चौक-शिवनाथ नदी ब्रिज-अंजोरा बाईपास से राजनांदगांव से होते हुए डोगरगढ़ जाएंगे। दर्शन के लिए जाने वाले पदयात्रियों से अपील दर्शन के लिए जाने वाले वाहन चालकों से अपील

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *