23 हजार दीपों से जगमगाया मां का दरबार:रतनपुर के महामाया मंदिर में 101 पंडितों ने कराई पूजा; नवरात्रि पर रोजाना 19 घंटे खुलेगा पट

बिलासपुर में चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ देवी मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना के साथ हुआ। रतनपुर स्थित महामाया मंदिर में 101 पंडितों ने विधि-विधान से पूजा संपन्न की। मंदिर में 23 हजार 80 ज्योति कलश प्रज्वलित किए गए। चैत्र नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की उपासना की जा रही है। हिंदू नववर्ष की शुरुआत के अवसर पर सभी देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं बड़ी संख्या में पहुंचे। महामाया मंदिर में शुभ मुहूर्त में घटस्थापना की गई। मंदिर समिति के संतोष शर्मा के मुताबिक, मंदिर श्रद्धालुओं के लिए माता के शयन के 5 घंटों को छोड़कर 19 घंटे खुला रहेगा। नवरात्रि पर निकलेगी शोभायात्रा विक्रम संवत 2082 के शुभारंभ पर शाम को पुलिस मैदान से 30 झांकियों के साथ हिंदू नववर्ष की शोभायात्रा निकलेगी। घोंघा बाबा मंदिर को रंगबिरंगी लाइटों से सजाया गया है। यहां नवरात्रि में सहस्त्रार्चन, दुर्गा सप्तशती पाठ, हवन और कन्या पूजन का आयोजन होगा। रतनपुर स्थित महामाया मंदिर प्रांगण की कुछ तस्वीरें देखिए… नवरात्रि पर होंगे ये कार्यक्रम वहीं, शहर में अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। चेट्रीचंड महोत्सव के अवसर पर सूहीढ़ा सिंधी ग्रुप द्वारा झूलेलाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। दिल्ली से गायिका लता लालवानी भजन प्रस्तुत करेंगी। तेलुगु समाज के उगादी पर्व का कार्यक्रम एनईआई हैंडबाल ग्राउंड में होगा। विशाखापट्टनम और विजयनगर से कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *