सहकारिता निरीक्षक के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज:एनजीओ के रिन्यूअल के लिए फोन-पे से ली 8 हजार की रिश्वत, एसीबी की कार्रवाई

सहकारिता विभाग के निरीक्षक विवेकानंद के खिलाफ 8 हजार रुपए की रिश्वत का केस एसीबी डूंगरपुर में दर्ज हुआ है। निरीक्षक विवेकानंद ने एक एनजीओ के रिन्युअल के लिए 8 हजार रुपए की रिश्वत फोन पे से ली थी। एसीबी ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसीबी के डीएसपी रतनसिंह राजपुरोहित ने बताया कि 18 दिसम्बर 2024 को एक एनजीओ संचालक की ओर से रिपोर्ट पेश की गई थी। इसमें बताया की उसका एनजीओ स्कूल संचालन का कार्य करता है। एनजीओ के रिन्यूअल के लिए उसने सहकारिता विभाग डूंगरपुर में आवेदन किया था। रिन्युअल के लिए सहकारिता विभाग का निरीक्षक विवेकानंद 15 हजार रुपए की मांग कर रहा है। शिकायत पर एसीबी ने सत्यापन करवाया। जिसमें 8 हजार रुपए की रिश्वत का सौदा तय हुआ। 19 दिसंबर को एनजीओ संचालक के साथ ही एसीबी के एक कॉन्स्टेबल को लेकर भेजा। आरोपी निरीक्षक विवेकानंद ने 8 हजार रुपए की रिश्वत ऑनलाइन फोन पे से ही ले ली। मामले में एसीबी ने केस दर्ज करने के लिए रिपोर्ट बनकर जयपुर मुख्यालय भेजी। मुख्यालय से मंगलवार को मंजूरी मिलने के बाद एसीबी डूंगरपुर ने केस दर्ज कर लिया है। एसीबी की ओर से जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *