सहकारिता प्रदर्शनी शुरू, आज भी चलेगी

भास्कर संवाददाता| सीहोर शहर की कृषि उपज मंडी में दो दिवसीय सहकारी प्रदर्शनी की शुरुआत हुई। आयोजन सहकारिता विभाग, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक और जिला सहकारी संघ मर्यादित सीहोर के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। प्रदर्शनी में अतिथियों ने भोपाल दुग्ध सहकारी संघ, बहुउद्देशीय महिला जागृति सहकारी संस्था रेहटी, काष्टकला, उद्योगी सहकारी संस्था बुधनी, लघुवन उपज सहकारी संस्था और बहुउद्देशीय कृषि साख सहकारी संस्था निपानियाकलां के उत्पादों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कहा, शासन की योजनाओं के तहत सहकारिता के माध्यम से जनविकास हो रहा है। इसी उद्देश्य से पूरे प्रदेश में सहकारी प्रदर्शनी, सहकारी सम्मेलन और सहकारी रथ के जरिए प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। जिला सहकारी संघ मर्यादित सीहोर द्वारा प्रदर्शनी के साथ सहकारी प्रचार रथ भी रवाना किया गया। इस मौके पर सुधीर कैथवास, प्रभारी उपआयुक्त सुनील सक्सेना, अंकेक्षण अधिकारी मनोज शर्मा, प्रभारी कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक कृपाल सिंह डुगारिया, जिला नोडल अधिकारी भोपाल दुग्ध संघ जिला सीहोर तेजसिंह ठाकुर और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी संघ सीहोर मौजूद रहे। प्रदर्शनी का समापन 18 दिसंबर को होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *