भास्कर न्यूज |मुलमुला सेवा सहकारी समिति मुलमुला परिसर में एक पेड़ मां नाम से पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर समिति के प्राधिकृत अधिकारी धनजीत कुमार सिंह, मधुसूदन साहू, घनश्याम सिंह, पुष्पराज सिंह, शुभम कश्यप, संतराम कश्यप और दिलिप सूर्यवंशी ने पौधे लगाए। कार्यक्रम में अन्य कर्मचारी भी शामिल हुए। अधिकारी धनजीत कुमार सिंह ने कहा कि पेड़ लगाना मां की सेवा जैसा है। हर व्यक्ति को साल में कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। इससे पर्यावरण सुरक्षित रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा मिलेगी। पौधरोपण के बाद सभी ने पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी ली। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। समिति द्वारा पौधरोपण के बाद सभी ने स्वच्छता का संकल्प भी लिया।


