सहकार भारती ने छात्रावास के लिए चेक दिया

भीलवाड़ा | सहकार भारती भीलवाड़ा इकाई की बैठक सिंधु नगर स्थित सहकार भारती कार्यालय में हुई। सहकार भारती के प्रदेश महामंत्री सीए सुनील सोमानी ने बताया कि सहकार भारती भीलवाड़ा इकाई ने नेहरू विहार स्थित निर्माणाधीन छात्रावास सेवाधाम भवन में आर्थिक सहयोग देने का निर्णय लिया। जिला महामंत्री दुर्गा लाल सोनी ने बताया कि निर्माणाधीन छात्रावास भवन में एक कक्ष के लिए 5 लाख रुपए देना तय किया। प्रथम किश्त 2 लाख का चेक सेवा भारती प्रतिनिधि जमना लाल सोनी को दिया। सहकार भारती के जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र चेचानी ने बताया कि जिला संगठन प्रमुख रामनरेश विजयवर्गीय, प्रदेश सीए प्रकोष्ठ सह प्रमुख सीए मनोज सोनी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हनुमान प्रसाद अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष भैरू लाल बाल्दी, नगर अध्यक्ष संजय पांडे आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *