भीलवाड़ा | सुवाणा निवासी कैलाश जैन पुत्र गहरी लाल का अचानक निधन हो गया। 58 वर्षीय कैलाश जैन के नेत्रदान लायन गिरीश गांधी की प्रेरणा से उनकी पत्नी मधु जैन की सहमति से करवाए। लायन राकेश पगारिया ने बताया कि नेत्रों का उत्सर्जन कार्य आई बैंक सोसायटी आफ राजस्थान जयपुर भीलवाड़ा चैप्टर के शांतनु माहवर ने किया। दो नेत्रहीन व्यक्तियों को नेत्र ज्योति प्रदान करने का पुनीत कार्य किया जाएगा। मीडिया प्रभारी मनीष बंब ने बताया है कि इस कार्य में लायंस क्लब के रीजन चेयरमैन लायन राकेश पगारिया, लायंस क्लब प्रताप के अध्यक्ष गिरीश गांधी व पुखराज सिसोदिया का सहयोग रहा।


