सहायक आचार्य अभ्यर्थियों ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन, राहत दिलाने की मांग

भास्कर न्यूज | गिरिडीह सहायक आचार्य अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को नगर विकास एवं आवास विभाग मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को उनके आवासीय कार्यालय पर ज्ञापन सौंपा। अभ्यर्थियों ने कहा कि हाईकोर्ट ने सीटेट अभ्यर्थियों को भी बहाली प्रक्रिया में शामिल होने की अनुमति दी थी। इसके बाद कर्मचारी आयोग ने सीटेट अभ्यर्थियों के लिए पोर्टल खोल दिया। जेटेट पास अभ्यर्थियों ने पहले ही आवेदन किया था। बाद में उन्होंने सामान्य श्रेणी से सीटेट अभ्यर्थी के रूप में भी आवेदन किया। इस मामले से जुड़ी याचिका सुप्रीम कोर्ट में लंबित थी। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने सीटेट पास अभ्यर्थियों को बहाली प्रक्रिया में अयोग्य घोषित कर दिया। अभ्यर्थियों ने मंत्री से पूर्व आवेदनों को मान्य करने की मांग की। मंत्री ने आश्वासन दिया कि इस पर विचार किया जाएगा और किसी के साथ अन्याय नहीं होगा। अभ्यर्थियों ने कहा कि ऐसा मामला केवीएस बहाली में भी हुआ था। केवीएस ने पूर्व आवेदनों को मान्य कर पोर्टल पर अपलोड करने की अनुमति दी थी। बिहार में भी ऐसा ही मामला सामने आया था, जहां आयोग ने सुधार कर अभ्यर्थियों को मौका दिया। अभ्यर्थियों ने मांग की कि जेटेट अभ्यर्थियों के पूर्व आवेदनों को मान्य कर आयोग के पोर्टल पर अपलोड किया जाए और रिजल्ट एक साथ प्रकाशित किया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *