सहायक शिक्षकों का वेतन अटका लिंक फेल का हवाला दिया जा रहा

बिर्रा | बम्हनीडीह शिक्षा शाखा के अधीन आने वाले स्कूलों में कार्यरत सहायक शिक्षकों को अब तक जून का वेतन नहीं मिल पाया है। सामान्यतः प्रत्येक माह की 29 या 30 तारीख तक शिक्षकों के खातों में वेतन जमा हो जाता है, लेकिन इस बार 2 जुलाई शाम तक भी वेतन नहीं मिलने से शिक्षकों में आक्रोश है। जिला कोषालय शाखा ने मानदेय राशि जमा कर दी है, फिर भी सहायक शिक्षकों के बैंक खातों में वेतन नहीं पहुंचा है। बताया जा रहा है कि रायपुर एसबीआई का लिंक फेल होने से भुगतान प्रक्रिया अधर में अटक गई है। शिक्षकों का कहना है कि उन्हें ईएमआई, बच्चों की स्कूल फीस, दवाइयां, खाद-बीज और राशन जैसी आवश्यकताओं के लिए आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। बैंक से लगातार ऋण की किस्तों के लिए कॉल आ रहे हैं, जिससे मानसिक तनाव और असहजता बढ़ गई है। वहीं, अधिकारी वेतन भुगतान की समयसीमा बताने से बचते नजर आ रहे हैं। शिक्षक संघ ने जल्द समाधान की मांग की है, अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *