कवर्धा| राज्य सरकार के वाणिज्य व उद्योग विभाग में सहायक संचालक उद्योग प्रबंधक के 30 पद पर भर्ती होगी। इसके लिए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। भर्ती परीक्षा की जिम्मेदारी सीजीपीएससी को दी गई है। इसे लेकर विज्ञापन जारी किया गया है। ऑनलाइन आवेदन जारी है, जिसकी अंतिम तारीख 8 अप्रैल है।


