खल्लारी| खल्लारी क्षेत्र के समीपस्थ ग्राम सोरम सिंघी के निवासी व शिक्षक देवलाल बरिहा के बेटे तुलेश कुमार बरिहा का छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की कठिनतम परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सहायक संचालक समाज कल्याण विभाग के पद में चयन हुआ है। तुलेश कुमार बरिहा ने 627.5 अंक प्राप्त किया उनके चयन होने पर उपसरपंच तारेश साहू, मनहरण गुप्ता ने उनके गृह ग्राम सोरम सिंघी पहुंचकर फूलमाला से स्वागत किया। इस दौरान देवलाल बरिहा, अवध यादव, ग्रहण बरिहा, जीवन साहू, करण ध्रुव, मनहरण साहू, दुवन ध्रुव, गंगाधर साहू, धनेश बरिहा, दीना रावत, घनश्याम निषाद, दाऊलाल ध्रुव, इन्द्रुराम बरिहा, टोवाराम, डुगेश बरिहा, चेतन बरिहा, कुलेश्वर बरिहा, पवन बरिहा, दुर्गेश साहू उपस्थित थे।


