सहारनपुर में दो नशा तस्कर गिरफ्तार:डिलीवरी से पहले पकड़ लिए गए आरोपी, 30 लाख से अधिक की स्मैक बरामद

सहारनपुर पुलिस ने सोमवार को दो शातिर नशा तस्करों को अरेस्ट किया है। उनके पास से 152 ग्राम अवैध स्मेक बरामद हुई है। जिसकी अंतराष्ट्रीय बाजार में 30 लाख 40 हजार रुपए कीमत आंकी गई है। थाना गंगोह पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत यह कार्रवाई की है। एसपी देहात सागर जैन के अनुसार, डीआईजी,एसएसपी सहारनपुर के निर्देश पर पूरे जनपद में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना गंगोह प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार को गश्त और चेकिंग के दौरान यह सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने मोहल्ला गुज्जरवाड़ा उर्फ गुजरान के पास से इजहार पुत्र नौशाद और सलीम उर्फ शंकर पुत्र आलिम को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी मोहल्ला गुज्जरवाड़ा उर्फ गुजरान, कस्बा व थाना गंगोह के निवासी हैं। इजहार के पास से 102 ग्राम और सलीम उर्फ शंकर के पास से 50 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। एसपी ग्रामीण सागर जैन ने बताया कि नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि “ऑपरेशन सवेरा” के तहत नशे के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नेटवर्क की फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की गहन जांच की जा रही है, ताकि इस अवैध धंधे से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके। पुलिस के अनुसार, एक आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। दोनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है और उन्हें समय पर कोर्ट में पेश किया जाएगा। गंगोह पुलिस की इस कार्रवाई को नशा तस्करों के खिलाफ एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगने की उम्मीद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *