सहारनपुर में भिड़े बाराती, पथराव-मारपीट:युवक के सिर में ईंट लगने से मौत; लड़की छेड़ने पर हुआ विवाद

सहारनपुर में एक शादी समारोह के दौरान छेड़खानी को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ, जिसमें एक युवक की सिर में ईंट लगने से मौत हो गई। ईंट पत्थर आपस में बारातियों में चले हैं। सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं परिजन शव को अपने घर ले गए है। घटना उमर पैलेस में हुई, जहां आमिर आलम के बेटे की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान लड़कियों से छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में बहस शुरू हो गई, जो जल्द ही हिंसक हो गई। देखते ही देखते मारपीट और पथराव शुरू हो गया। झगड़ा पैलेस से बढ़कर भारत धर्मकांटा के सामने तक पहुंच गया, जहां दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इसी पथराव में शादी में शामिल होने आए मुकर्रम उर्फ मोनी (25) के सिर में ईंट लग गई। गंभीर रूप से घायल हालत में उसे तुरंत बाजोरिया रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद परिजन शव को घर ले गए और थाने पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में किया और आसपास के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिए। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की कोशिश की, लेकिन परिजन विरोध कर रहे थे। मृतक युवक मुकर्रम उर्फ मोनी थाना सदर बाजार क्षेत्र के पंजाब बैंड वाली गली का रहने वाला था। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *