सहारनपुर में हिंदू देवी-देवताओं पर टिप्पणी करने पर हंगामा:हिंदू संगठन ने थाने का घेराव कर पढ़ी हनुमान चालीसा, आरोपी को अरेस्ट करने की मांग

सहारनपुर में हिंदू देवी-देवताओं, साधु-संतों और गौ माता के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियां करने को लेकर हिंदू संगठन ने हंगामा कर दिया। हिंदू संगठन के लोगों ने नामजद तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन पुलिस द्वारा कोई एक्शन नहीं लेने पर हिंदू संगठनों ने थाने का घेराव कर लिया। थाने के बाहर सड़क पर बैठक हनुमान चालीसा पढ़ी। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। मामला थाना रामपुर मनिहारान का है। सोशल मीडिया पर डाले थे पोस्ट
थाना रामपुर मनिहारान इंस्पेक्टर संजीव कुमार को सनातन धर्म सभा के सदस्यों ने ज्ञापन सौंपा। मोहल्ला इकराम में रहने वाले एक युवक पर आरोप लगाया कि युवक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर हिंदू देवी-देवताओं, साधु-संतों और गौ माता के खिलाफ लगातार अभद्र कमेंट कर रहा है। उसको समझाने के बाद भी वो नहीं मान रहा है। लेकिन रात तक कोई भी कार्रवाई पुलिस ने नहीं की। जिस पर हिंदू संगठन के लोग थाने पहुंच गए। थाने के बाहर पढ़ी हनुमान चालीसा
हिंदू संगठन के लोगों ने थाने का घेराव कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर हिंदू संगठन लोग अड़े रहे। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। लेकिन हिंदू संगठन के लोग थाने के बाहर सड़क पर बैठ गए और हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे। सनातन धर्म सभा ट्रस्ट के प्रधान चौधरी जयराज पंवार ने कहा कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होगी वो रात भर सड़क पर बैठे रहेंगे। भीम आर्मी के पूर्व जिलाध्यक्ष का है भाई
प्रधान चौ.जयराज पंवार ने बताया कि आरोपी को कई बार समझाया भी है कि इस तरह के पोस्ट मत डाल। जिससे माहौल खराब हो। लेकिन रील बनाने के चक्कर में हिंदू देवी-देवताओं और साधु-संतों को लेकर अभद्रता लगातार सोशल मीडिया पर कर रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपी भीम आर्मी के पूर्व जिलाध्यक्ष व आजाद समाज पार्टी के कोर कमेटी के सदस्य का भाई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *