भोपाल और आसपास के इलाकों में चलती ट्रेनों से यात्रियों के सामान की झपटमारी की घटनाएं बढ़ रही है। ये झपटमार ट्रेन की गति धीमी होने पर दरवाजे पर रखा सामान और यात्रियों के हाथ का माेबाइल भी उड़ा लेते हैं। इस तरह की घटनाएं दिल्ली में अक्सर होती रहती हैं। सप्ताह भर में ऐसे 4 मामले भोपाल और रानी कमला पति स्टेशन के सामने आए हैं। जिसमें आरोपियों ने रेल यात्रियों से झपटमारी कर लूट की। दूसरी तरफ जीआरपी के अनुसार इस तरह के मामलों में लगातार कार्रवाई जारी है, इसमें पूर्व में हुई कार्रवाई में अधिकांश नाबालिग की पकड़े गए हैं। भोपाल के आसपास इन इलाकों में सक्रिय हैं यह लुटेरे जीआरपी अधिकारियों के अनुसार भोपाल के आसपास के आउटर पर इस तरह की घटनाएं अधिक होती हैं, जिसमें छोला, भोपाल-आरकेएमपी के बीच यह लुटेरे सक्रिय हैं। इसमें अधिकतर छोला इलाके से गुजरने वाली ट्रेनों को निशाना बनाते हैं, वहीं स्टेशन की बात करें तो बजरिया और आसपास के इलाके के बदमाश यहां पर इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते हैं। मोबाइल पर हाथ मारकर गिराते हैं, फिर लेकर भाग जाते जीआरपी अधिकारियों के अनुसार लगातार इस तरह के नाबालिग इस घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, आम तौर पर चलती गाड़ी में उन लोगों को शिकार बनाते हैं जो गेट पर मोबाइल लेकर बैठे हाें, यह लाेग मोबाइल छीनने की बजाय उस पर हाथ मारते हैं, जिससे की मोबाइल गिर जाए, उसके बाद यह उठाकर भाग जाते हैं। दो महीनों में जीआरपी की चोरी के मामले में कार्रवाई इन पाइंट पर हो रही छीना झपटी जीआरपी भोपाल थाना प्रभारी जहीर खान ने बताया- पूर्व में इस तरह के अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है, अधिकांश मामलों में पाया गया है कि आरोपी नाबालिग है, जो इस तरह के मामलों को अंजाम दे रहे हैं। यह घटनाएं आम तौर पर स्टेशन के आसपास के आउटर्स पर हो रही है, वह उन लोगों को अपना शिकार बनाते हैं जो गेट पर बैठकर यात्रा करते हैं।


