सहारनपुर में हिस्ट्रीशीटर मुठभेड़ में घायल…दो अरेस्ट:पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश हुआ घायल, दूसरा भागने के 2 घंटे बाद पकड़ा

सहारनपुर पुलिस का साथ हुई मुठभेड़ में एक हिस्ट्रीशीटर गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया है। जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में छिप गया था, पुलिस ने उसे कांबिंग कर अरेस्ट कर लिया है। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है। मामला थाना देहात कोतवाली क्षेत्र का है। एएसपी मनोज यादव ने बताया कि देर रात को कोतवाली देहात पुलिस की टीम नंदी फिरोजपुर जाने वाले रास्ते पर अंडरपास के पास संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी ढमोला नदी की ओर से चकरोड़ पर एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस ने टार्च की रोशनी दिखाकर उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन पुलिस को देखते ही दोनों बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी और बाइक मोड़कर जंगल की ओर भागने लगे। पुलिस टीम ने बदमाशों का पीछा किया। कुछ दूरी पर जाकर बाइक फिसलकर गिर गई। खुद को घिरता देख बदमाशों ने फिर से पुलिस पर फायरिंग की और जंगल की ओर भागने का प्रयास किया। पुलिस को भी काउंटर फायरिंग करनी पड़ी। जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। जिसे घायल अवस्था में मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया। बाद में पुलिस ने कांबिंग अभियान चलाकर फरार बदमाश को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार और घायल बदमाश की पहचान शोएब के रूप में हुई है। शोएब को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, शोएब कोतवाली देहात थाने का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ कई थानों में गोकशी, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और लूट जैसे संगीन अपराधों के डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। दूसरे गिरफ्तार बदमाश की पहचान परवेज उर्फ भूरा के रूप में हुई है। परवेज के खिलाफ हरियाणा और सहारनपुर के विभिन्न थानों में गोकशी, पशु चोरी और आर्म्स एक्ट समेत करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *