सांकरा | पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 100वां जन्मदिवस सांकरा के अटल चौक में मनाया गया। सचिव मदन सेन ने मंचीय सभा को संबोधित किया। पंचायत प्रतिनिधि, वरिष्ठों, किसानों का तिलक वंदन कर सम्मान किया। इस अवसर पर उपसरपंच पारस साहू, बलराम ठाकुर, हेमलाल ध्रुव, रोमन साहू, राजू पटेल, जन्मेजय साहू, डायमंड निर्मलकर, भोला परिहार, राकेश परिहार, महेश सिन्हा समेत वार्डवासी उपस्थित थे।


