गिरिडीह | 131वें राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस पर रविवार दोपहर 2.30 बजे मेन रोड झंडा मैदान के पास स्थित भारतीय सांख्यिकीय संस्थान भवन में प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। बताया गया कि महालनोबिस को महान गणितज्ञ और सांख्यिकी शिक्षा का पितामह कहा जाता है। प्रोफेसर महालनोबिस का जन्म 29 जून 1893 को कलकत्ता में हुआ था। उन्होंने 1931 में भारतीय सांख्यिकीय संस्थान की स्थापना की थी। सरकार ने उन्हें भारतीय सांख्यिकी का जनक घोषित किया था। हर साल 29 जून को राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस मनाया जाता है। यह दिवस पहली बार 29 जून 2007 को मनाया गया था। यह दिन महालनोबिस के आर्थिक नियोजन और सांख्यिकी विकास में योगदान के सम्मान में मनाया जाता है। कार्यक्रम में बिनोद बिहारी महतो कोलंचल विश्वविद्यालय धनबाद के सिंडिकेट सदस्य रंजीत राय ने कहा कि शिक्षा और विज्ञान के क्षेत्र में महालनोबिस का योगदान अमूल्य है। हमें उनके विचारों और कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर संस्थान के प्रोफेसर इंचार्ज डॉ. प्रदीप भट्टाचार्या, मो. नकीब अख्तर, प्रदीप कुमार एक्का, रमेश कुमार, समशूल होदा, विकास कुमार किस्कू, अधिवक्ता मीरा कुमारी, उदय कुमार, पंकज कुमार, राकेश, सुमित, गौरव, सोनाली सहित कई लोग मौजूद रहे। गिरिडीह| चंबा थाना क्षेत्र के चैताडीह में रविवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि समीना खातून, रानी प्रवीण और शबनम प्रवीण के घर में करीब दो दर्जन लोग हथियार लेकर घुस आए। आरोपियों ने घर खाली करने की धमकी दी । समीना खातून ने जब घर खाली करने से इनकूर किया तो आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। वह घायल हो गईं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पचंबा थाना प्रभारी को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। इरशाद अंसारी को हिरासत में लेकर थाना लाई। घायल समीना खातून ने बताया कि उनके ससुर मोहम्मद सलीम ने 2008 में तीनों भाइयों में जमीन का बराबर बंटवारा किया था। वह अपने हिस्से की जमीन पर घर बनाकर परिवार के साथ रह रही है। उनका भैंसूर रुस्तम अंसारी इस बंटवारे से खुश नहीं था।


