सांची में पर्यटकों ने बाल विवाह का विरोध किया:हस्ताक्षर अभियान में देश-विदेश के 800 से अधिक लोगों की सहभागिता

विश्व धरोहर सांची में ‘बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’ के तहत देश-विदेश के पर्यटकों ने बाल विवाह के विरोध में हस्ताक्षर किए। शनिवार को कृषक सहयोग संस्थान के कार्यकर्ताओं ने सांची महोत्सव में आए पर्यटकों को इस अभियान की जानकारी दी। दोपहर 11 बजे से शाम 5 बजे तक चले इस हस्ताक्षर अभियान में 800 से अधिक पर्यटकों ने भाग लिया। उन्होंने देश से बाल विवाह और बाल श्रम जैसी कुरीतियों को मिटाने का संकल्प भी लिया। जिला समन्वयक ने बताया कि यह अभियान 1 नवंबर से शुरू होकर 30 जनवरी 2026 तक संचालित किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य बाल विवाह और बाल श्रम के खिलाफ व्यापक जागरूकता फैलाना है। संस्था प्रमुख एचबी सेन ने जानकारी दी कि 100 दिवसीय ‘बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत राष्ट्रीय स्मारक सांची में पर्यटकों को बाल विवाह के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था रायसेन जिले में बच्चों के अधिकारों के संरक्षण और उन्हें न्याय दिलाने के लिए कार्यरत है। इस अभियान के माध्यम से जिले के लोगों को जागरूक कर रायसेन को बाल विवाह, बाल श्रम और बाल तस्करी मुक्त बनाने में सहभागी होने की शपथ भी दिलाई जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *