सीएम डॉ. मोहन यादव के बेटे-बहू बैलगाड़ी पर नजर आए:कल सामूहिक सम्मेलन में फेरे लेंगे बेटा-बहू, आज रात में महिला संगीत का आयोजन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव की शादी समारोह के दूसरे दिन शनिवार को अथर्व होटल के पीछे मैदान में कार्निवाल कार्यक्रम में सीएम के बेटे डॉ. अभिमन्यु और होने वाली बहू डॉ. इशिता बैलगाड़ी पर नजर आए। दोनों चश्मा लगाए बैलगाड़ी पर खड़े हुए नजर आ रहे हैं। आज रात में महिला संगीत का आयोजन रखा गया है। सीएम के बेटे डॉ. अभिमन्यु का विवाह खरगोन की डॉ. इशिता से सामूहिक विवाह समारोह में 30 नवंबर को होने जा रहा है। सामूहिक विवाह समारोह के लिए उज्जैन के सांवरा खेड़ी में इसकी तैयारी चल रही है। यहां 22 जोड़े एक साथ फेरे लेंगे। इसमें सीएम के बेटे और और बहू भी शामिल होंगे। 3 तस्वीरों देखिए में बैलगाड़ी पर सीएम के बेटे-बहू… सीएम ने शेयर की थी सगाई की फोटो
सीएम डॉ. मोहन यादव और सीमा यादव के दो बेटे और ए‍क बेटी हैं। बड़े बेटे और बेटी की शादी पहले ही हो चुकी है। सीएम ने बेटे की सगाई की फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर करते हुए लिखा था- बाबा श्री महाकाल और श्री गोपाल कृष्ण की परम कृपा, पूज्य पिता और माताश्री के आशीर्वाद से पुत्र चिरंजीवी डॉ. अभिमन्यु यादव की सगाई, खरगोन के दिनेश यादव जी की सुपुत्री डॉ. इशिता यादव के साथ संपन्न हुई।
पांच दिन का है विवाह कार्यक्रम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव की शादी खरगोन की डॉ. इशिता से सामूहिक विवाह समारोह में होगी। करीब 5 दिन तक चलने वाले कार्यक्रम के लिए उज्जैन में दो होटल बुक किए गए हैं। कुछ रस्में उज्जैन स्थित सीएम हाउस यानी वीआईपी आवास जबकि कुछ अथर्व होटल में होंगी। अभिमन्यु-इशिता के फेरे 30 नवंबर को अथर्व होटल के पास मैदान में हो रहे सामूहिक सम्मेलन में होंगे। रिसेप्शन अथर्व होटल में होगा। शादी समारोह में प्रदेश के कुछ खास लोगों को ही आमंत्रित किया गया है। इसमें दोनों परिवारों के करीबी रिश्तेदार, राज्य के मंत्री, वरिष्ठ अफसर और भाजपा के प्रमुख पदाधिकारी शामिल हो सकते हैं। सीएम डॉ. मोहन यादव के 26 नवंबर को ही उज्जैन पहुंचने की संभावना है। सीएम की बेटी बोली- पूरा परिवार शादी एन्जॉय कर रहा माता पूजन कार्यक्रम में शामिल सीएम की बेटी डॉ आकांक्षा यादव अपने भाई की शादी में जश्न मनाते हुए नजर आई। उन्होंने दैनिक भास्कर से बात करते हुए कहा कि भाई की शादी है एन्जॉय कर रही हूं। सोशल मीडिया में वायरल हो रही पत्रिका मुख्यमंत्री मोहन यादव बेटे की शादी सामूहिक विवाह सम्मेलन में कर रहे हैं। हर कोई इनकी इस सादगी की तारीफ कर रहा है। बेटे की शादी का कार्ड भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने सन्देश देते हुए इस विवाह का निमंत्रण पत्र भी बेहद सामान्य प्रिंट कराया है।
ये खबर भी पढ़ें…
सीएम मोहन यादव के बेटे की शादी के कार्यक्रम शुरू
उज्जैन में शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव की शादी समारोह की शुरुआत हुई। पहले दिन माता पूजन कार्यक्रम में सीएम यादव की पत्नी सहित बड़े बेटे वैभव यादव, बेटी डॉ आकांक्षा यादव, बड़े भाई नारायण यादव, बहन कलावती यादव सहित पूरे परिवार ने जमकर किया डांस। पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *