जालंधर | इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों की सभी ब्रांचों में क्रिसमस का त्योहार हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्री-प्राइमरी विंग से हुई, जहां प्री-नर्सरी से यूकेजी तक के नन्हे बच्चों ने मासूमियत और खुशी के साथ इस पर्व का आनंद लिया। इस अवसर पर स्कूल परिसर को रंग-बिरंगे सितारों और आकर्षक क्रिसमस ट्री से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण खुशियों और उमंग से भर गया। बच्चों को प्रभु यीशु मसीह के जन्म और सांता क्लॉज की कहानी के बारे में जानकारी दी गई, जिससे उनमें शेयर एंड केयर की भावना विकसित करने का संदेश दिया गया। वहीं पहली से आठवीं कक्षा तक के छात्रों ने पर्यावरण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।


