क्रिसमस के गीत, नाटक प्रस्तुत किए

जालंधर | आईवी वर्ल्ड स्कूल में क्रिसमस का त्योहार मनाया गया। छात्रों और शिक्षकों ने एक साथ कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान कैंपस में क्रिसमस ट्री, जगमगाती लाइट्स और रंग-बिरंगी लड़ियों से सजावट की गई थी। इस सेलिब्रेशन की शुरुआत विशेष प्रार्थना सभा से हुई, जिसमें स्कूली बच्चों ने क्रिसमस के गीत, नृत्य और नाटक प्रस्तुत किए, जो प्यार और एकता की भावना को प्रदर्शित कर रहे थे। सांता ने बच्चों को रंग-बिरंगे उपहार दिए। वहीं किंडरगार्टन के छात्रों ने कार्ड बनाना, सितारे सजाकर अलग अलग गतिविधियों में भाग लिया। वहीं प्रोग्राम के आखिरी में क्रिसमस की बधाइयां दी गई। इस मौके पर वासल एजुकेशन के अध्यक्ष केके वासल, चेयरमैन संजीव कुमार वासल, उपाध्यक्ष ईना वासल, सीईओ राघव वासल और निर्देशिका अदिति वासल मौजूद थे। स्कूल प्रबंधन ने यह भी बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से न केवल छात्रों का मानसिक और भावनात्मक विकास होता है, बल्कि वे अपने समुदाय के प्रति भी जिम्मेदार बनते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *