सागर के सांदीपनि विद्यालय में शनिवार को प्राचार्य और शिक्षक के बीच विवाद हो गया। विवाद में जमकर हंगामा किया गया। विवाद इतना बढ़ा कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। विवाद होते देख स्कूल के अन्य शिक्षक मौके पर पहुंचे और बीचबचाव कर मामला शांत कराया। मामले में प्राचार्य ने गोपालगंज थाने पहुंचकर शिकायत की है। जानकारी के अनुसार, सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य विनय दुबे शनिवार को स्कूल में थे। तभी माध्यमिक शिक्षक आदित्य पांडेय उन्हें स्कूल के गेट पर मिले। जहां दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसी दौरान गालीगलौज और हाथापाई की गई। दरअसल, प्राचार्य विनय दुबे और शिक्षक आदित्य पांडेय के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा है। जिसको लेकर दोनों के बीच अनबन चल रही है। प्राचार्य कक्ष में आए और गालीगलौज कर मारपीट की प्राचार्य विनय दुबे ने गोपालगंज थाने में शिकायत करते हुए बताया है कि जैसे ही मैं विद्यालय के कार्यालय में आया तो मेरे पीछे शिक्षक आदित्य पांडेय आए और गालीगलौज करने लगे। मोबाइल फेंककर मारा जो स्कूल के अन्य शिक्षक शीतल जैन को लगा। आदित्य ने गालियां देते हुए मारपीट कर दी, कार्यालय में रखे शासकीय दस्तावेजों को फाड़ दिया और कुर्सियों में लात मारकर गिरा दिया। इस दौरान स्कूल के शिक्षक आ गए। उन्होंने पूरी घटना देखी है। शिकायत पर गोपालगंज थाना पुलिस ने मामला जांच में लिया है। मेरी झूठी शिकायतें कर दबाव बनाया जा रहा
शिक्षक आदित्य दुबे ने कहा कि मैं समय से विद्यालय आता हूं। कक्षाएं लेता हूं। लेकिन मेरी भतीजी ने प्राचार्य विनय दुबे और उनके परिवार पर केस लगाया है। जिसको लेकर मुझ पर और परिवार पर दबाव बनाने के लिए 19 महीनों से वह मेरी झूठी शिकायतें कर रहे हैं। वह मनमानी कर रहे हैं। आज प्राचार्य देरी से आए। मैंने पूछा और वीडियो बनाने लगा तो मेरा मोबाइल तोड़ दिया। मारपीट की। वह षड्यंत्र के तहत मेरी लगातार झूठी शिकायतें कर रहे हैं। मेरी जान को खतरा है। मेरी सुरक्षा की जाए।


