सांप काटने से वृद्धा समेत दो घायल

गढ़वा | सदर थाना क्षेत्र के चमरही गांव निवासी अख्तर शेख की पत्नी जुबेदा बीवी 60 वर्ष शनिवार को सांप काटने से जख्मी हो गई। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में जुबेदा बीबी ने बताया कि अपने घर के पास रखें ईट को हटाने गई थी। इसी दौरान सांप ने उसके हाथ में काट लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताया गया है। इधर, मेराल थाना क्षेत्र के संगवरिया गांव निवासी रामजी साव की पत्नी मीना देवी 55 वर्ष शनिवार को सांप काटने से जख्मी हो गई। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि मीना देवी अपने घर में स्थित शौचालय में जाने के लिए शौचालय की दरवाजा खोल रही थी। इसी क्रम में सांप ने उसके पैर में काट लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे मेराल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *