गढ़वा | कृषि निदेशक झारखंड के पत्र के आलोक में खाद व बीज की कालाबाजारी व ऊंचे मूल्यों पर ब्रिकी पर रोक लगाने के लिए उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। जिसमें संबंधित अनुमंडल के एसडीओ, सीओ व प्रखंड कृषि पदाधिकारी को शामिल किया गया गया है। विदित हो कि जिला अंतर्गत निजी व पैक्स, लैंप्स व एफपीओ के खुदरा और थोक लाईसेंसधारी उर्वरक व बीज वक्रेताओं द्वारा निर्धारित विक्रय दर पर उर्वरकों की ब्रिकी से संबंधित जांच किया जाना है। किसानों के द्वारा खाद व बीज की बढ़ी मांगों को देखते हुए बीज व उर्वरक विक्रेताओं के दुकानों व गोदामों का औचक निरीक्षण भी किया जाएगा। गढ़वा | डंडई थाना क्षेत्र के रारो गांव निवासी अंबिका पासवान की पत्नी सुनीता देवी 30 वर्ष विषैला जीव जंतु के काटने से काटने से जख्मी हो गई। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में सुनीता देवी ने बताया कि वह अपने खेत में झांकी उठा रही थी। इसी क्रम में कोई विषैला जीव जंतु ने उसके पैर में काट लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे डंडइ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सको ने बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद परिजनों ने उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताया गया है।


