युवक की हत्या मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

सरायकेला । जिले की गम्हरिया थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति की हत्या कर शव को फेंके जाने के मामले का खुलासा करते हुए, कांड में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामले का खुलासा करते हुए सरायकेला एसडीपीओ समीर सवैया ने गम्हरिया थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। उन्होंने बताया कि 15 मई को गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गंजिया के पास बसलिकोचा जाने वाले रास्ते में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को बरामद हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया। इस बीच पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चला कि व्यक्ति की हत्या की गई है। मृतक की पहचान 27 वर्षीय देवानंद प्रधान सीनी ओपी मुरुप गांव निवासी के रूप में की गई। पुलिस ने अनुसंधान करते हुए तीन आरोपी शरद महतो, प्रवीण प्रधान व विष्णु प्रधान को गिरफ्तार किया है। हालांकि, हत्याकांड में शामिल एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी बची हुई है। एसडीपीओ ने बताया कि हत्या का कारण मृतक के साथ पुराना विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक मारुति कार, मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन जब्त किया। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर गठित छापेमारी दल में एसडीपीओ के अलावा गम्हरिया थाना प्रभारी कुणाल कुमार, सीनी ओपी प्रभारी राजेंद्र कुमार, एसआई सुनील कुमार सिंह, अभय कुमार, बुधन सिंह बोदरा समेत पुलिस बल शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *