गढ़वा|रंका थाना क्षेत्र के रंका हल्दियापुर मोहल्ला निवासी नंदु गुप्ता पिता गणेश साह 25 वर्ष को शुक्रवार को सांप ने डस लिया। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। इस संबंध में बताया गया कि नंदु गुप्ता ने अपने घर के समीप शौचालय के बाहर उगे घास की सफाई कर रहा था। इस दौरान उसके दायां पैर में सांप ने डस लिया। इसके बाद उसके स्वजन ने उसे सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। सदर अस्पताल में इलाजरत नंदु गुप्ता की हालत स्थिर बनी हुई है। गढ़वा|गढ़वा प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय कल्याणपुर में आज शुक्रवार को पौधारोपण किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में छायादार और फलदार पौधे लगाए गए। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक शरफुल्लाह अंसारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधरोपण करना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पौधों से हमें ऑक्सीजन मिलता है। पौधों से हमें फल, फूल, जड़ी-बूटियां, लकड़ी, गोंद, रेजिन, रबर, फाइबर, सिल्क, टैनिन, लैटेक्स, हड्डी, बांस, केन, कत्था, सुपारी, तेल, रंग मिलते हैं। पौधों से मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है। पर्यावरण को बचाने के लिए हर व्यक्ति को अपने आस-पास ज़्यादा से ज़्यादा पौधे लगाने चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक नागेंद्र चौधरी, अनुज पाठक, नवीन कुमार द्विवेदी, विद्यासागर तिवारी, वीणा कुमारी, रोकैया तरन्नुम, गुलशन आरा, अनिता कुमारी आदि मौजूद थे। गढ़वा|गढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर के सहिजना मोहल्ला वार्ड नंबर नौ निवासी राहुल तिवारी उर्फ मिठ्ठू पिता अखिलेश तिवारी ने शुक्रवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि राहुल तिवारी ने गुरुवार की सुबह अपने मकान के एक कमरे में अंदर से दरवाजा बंद कर लिया था। लेकिन परिवार के लोगों ने समझा कि वह घर के बाहर गए हैं। इसकी जानकारी परिवार वालों करीब दो घंटे के बाद मिली, जब परिवार के किसी सदस्य ने कमरे का दरवाजा खोलने का प्रयास किया। लेकिन दरवाजा अंदर से बंद पाया। इसके बाद दरवाजा को तोड़ कर जब लोग अंदर गए तो वहां राहुल तिवारी को फंदे से लटकते हुए पाया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।


