भास्कर न्यूज| चाईबासा अमेरिकी सरकार द्वारा भारतीय प्रवासियों के साथ अचानक और अन्यायपूर्ण निर्वासन से उत्पन्न संकट के मद्देनजर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शुक्रवार शाम को जिला कांग्रेस कमेटी, प. सिंहभूम के तत्वावधान में कांग्रेसियों ने प. सिंहभूम जिला मुख्यालय स्थित शहीद पार्क चौक चाईबासा में सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने केंद्र सरकार होश में आओ, भारतीय सम्मान को ठेस पहुंचाना बंद करो, भारतीयों का अपमान करना बंद करो आदि नारे लगाया। कांग्रेस प्रदेश महासचिव आरजीपीआरएस सह जिला बीस सूत्री सदस्य त्रिशानु राय ने कहा कि रिपोर्ट से पता चला है कि निर्वासित व्यक्तियों को अमानवीय हिरासत की स्थिति, यात्रा के दौरान हथकड़ी लगाए जाने और वित्तीय तबाही का सामना करने सहित गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। केंद्र सरकार उदासीन व असहाय बनी हुई है। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नितिमा बारी ने कहा कि यह संकट अवैध प्रवास को रोकने के लिए मजबूत नीतियों की तत्काल आवश्यकता को उजागर करता है। साथ ही विदेशों में रोजगार के लिए सुरक्षित और कानूनी रास्ता सुनिश्चित किया जाए। विरोध प्रदर्शन में रंजीत यादव, लक्ष्मण हांसदा, लियोनार्ड बोदरा, दिकु सवैया, सिकुर गोप, राहुल पूर्ति, सकारी दोंगो, गीता हेम्ब्रम, सुनीला जामुदा, संतोष सिन्हा आदि उपस्थित थे।


