सांवलियाजी भंडार से अब तक 15.79 करोड़ की दानराशि मिली:दूसरे राउंड की काउंटिंग पूरी, अगली गणना मंगलवार को होगी

चित्तौड़गढ़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री सांवलिया जी मंदिर में भंडार से निकली दानराशि की काउंटिंग का दूसरा चरण सोमवार को पूरा किया गया। मंदिर प्रशासन की ओर से तय प्रोसेस के अनुसार सुबह राजभोग आरती के बाद काउंटिंग का काम दोबारा शुरू किया गया। दूसरे चरण की इस गणना में कुल 5 करोड़ 54 लाख 25 हजार रुपए की राशि गिनी गई। काउंटिंग को लेकर सत्संग भवन में सुबह से ही व्यवस्थाएं की गई थीं। पहले दिन में ही मिली थी बड़ी राशि इससे पहले शनिवार को भंडार खुलने के पहले दिन ही 10 करोड़ 25 लाख रुपए की काउंटिंग पूरी कर ली गई थी। पहले दिन की काउंटिंग के बाद ही श्रद्धालुओं और आमजन के बीच चर्चा का विषय बन गया था कि इस बार भी श्री सांवलिया जी के भंडार से रिकॉर्ड तोड़ दानराशि प्राप्त हो सकती है। पहले चरण में नोटों और सिक्कों को अलग-अलग कर सावधानीपूर्वक गिना गया था, जिससे किसी प्रकार की गलती न हो। अब तक 15 करोड़ 79 लाख 25 हजार की प्राप्ति पहले और दूसरे चरण की काउंटिंग को मिलाकर अब तक श्री सांवलिया जी मंदिर को कुल 15 करोड़ 79 लाख 25 हजार रुपए की दानराशि प्राप्त हो चुकी है। यह राशि अभी तक की काउंटिंग का आंकड़ा है और इसमें आगे और बढ़ोतरी होने की संभावना है। मंगलवार को होगी अगली काउंटिंग मंदिर प्रशासन ने जानकारी दी है कि भंडार की अगली काउंटिंग मंगलवार को की जाएगी। अभी भंडार से निकली पूरी राशि की गणना बाकी है, इसलिए अंतिम आंकड़ा इससे ज्यादा होने की उम्मीद जताई जा रही है। काउंटिंग के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में पूरा कार्य कराया जा रहा है। बैंक प्रतिनिधि, मंदिर मंडल के सदस्य और कर्मचारी मिलकर काउंटिंग प्रक्रिया में जुटे हुए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *