राजन गोसाईं | अमृतसर सरकार बीआरटीएस प्रोजेक्ट के स्टाफ को जल्द ही चलने वाली ई-बसों के प्रोजेक्ट में एडजस्ट करेगी। यह जानकारी दिशा कमेटी की बैठक में सांसद गुरजीत सिंह औजला को अफसरों ने दी। औजला के सवालों के जवाब देने में अधिकारियों के पसीने छूट गए। मगर पिछली बैठक के निर्देशों की प्रोग्रेस के संबंध में अधिकारियों ने गोलमोल जवाब दिए। ई-बस सेवा को सुचारू रूप से चलाने के लिए उन्हें सिक्योरिटी स्टाफ, बस चालक और अन्य स्टाफ की जरूरत पड़ेगी। जिसके लिए बीआरटीएस के कर्मचारियों की सेवाएं ली जाएंगी। अमृतसर| जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा कमेटी) की बैठक बुधवार को कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला की अध्यक्षता में हुई । बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। सांसद औजला ने बताया कि पिछली दिशा बैठक में उठाए गए बिंदुओं पर भी फॉलोअप किया गया। खासतौर पर हालिया बाढ़ से ग्रामीण इलाकों में हुए नुकसान, फसलों और घरेलू संपत्ति के मुआवजे को लेकर सरकार की कार्रवाई का जायजा लिया गया। जहां कमियां पाई गईं, वहां सरकार को लिखित सिफारिशें भेजने के निर्देश दिए गए। औजला नेस्वास्थ्य सेवाओं के तहत गुरु नानक देव अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। शहर की ड्रेनेज और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर मंडी बोर्ड से ड्रेनों के साथ सड़कों और अंडरपास के प्रस्ताव तैयार करने की मांग रखी गई। मीरांकोट में अवैध कब्जे हटाकर सड़क निर्माण के लिए कहा। सफाई व्यवस्था में ठेका प्रणाली की जांच और एक ही कंपनी को बार-बार ठेका दिए जाने पर भी सवाल उठाए गए। सांसद औजला ने भगवंत मान के बयान पर सवाल उठाते हुए कहा कि पावन स्वरूपों के मामले में मुख्यमंत्री को स्वयं स्पष्ट जवाब देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी पार्टी के मजबूत सिपाही हैं। हालांकि सिद्धू दंपति पर कुछ नहीं बोले। हालांकि, उन्होंने कहा कि घनी धुंध में मानांवाला से जालंधर रोड पर ट्रकों और कैंटरों से हुई लूटपाट की घटनाएं चिंताजनक हैं। अधिकारियों ने बताया कि बीआरटीसी प्रोजेक्ट के रुकने होने के बाद अब पंजाब सरकार जल्द ही अमृतसर में पीएम (प्रधानमंत्री) ई-बस सेवा की शुरुआत करने जा रही है। इस संबंध में टेंडर के जरिए कंपनी को फाइनल कर लिया गया है। कंपनी की ओर से बीआरटीएस प्रोजेक्ट का सर्वे भी कर लिया गया है। चूंकि बीआरटीएस के लिए तैनात अधिकतर बसें अब सड़कों पर दौड़ने लायक नहीं रही हैं तो ऐसे में अब ई-बस को सड़कों को उतारा जाएगा। इसके लिए बीआरटीएस डिपो वेरका में 1999 किलोवाट और माल मंडी डिपो में 1400 किलोवाट के बिजली कनेक्शन अप्लाई कर दिए गए हैं। अजनाला और रमदास में आई बाढ़ के बाद दिशा कमेटी की बैठक में सांसद ने अजनाला के एसडीएम से कई अहम सवाल पूछे थे कि यह जानकारी दी जाए कि नहरी विभाग ने बीते 5 वर्षों में कितनी ड्रेनों की सफाई कराई है। इस दौरान कितने छोटे पुल बनाए गए, कितनी सड़कें बनाई गई हैं, इन सभी का पूरा रिकार्ड दिया जाए। लेकिन इन सभी मामलों में विभाग की ओर से या तो जवाबों को प्रशासनिक भा षा में उलझा दिया गया या फिर गोलमोल जवाब देकर पल्ला झाड़ लिया गया। हाईवे अथॉरिटी आफ इंडिया के अधिकारियों ने बताया कि वल्ला फ्लाइओवर के साथ बनी सर्विस रोड के लिए बिट्टूमाइनस प्लांट को शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा रईया फ्लाइओवर का काम 42.5 फीसदी पूरा हो गया है। यह दिसंबर 2026 तक तैयार होगा। 98 फीसदी तक तैयार टांगरा फ्लाइओवर का काम मार्च 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। वल्ला फ्लाइओवर का काम लगभग 74 फीसदी हो गया है। इसे अप्रैल 2026 तक बना लिया जाएगा। दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रेस-वे का काम 29.33 फीसदी, ब्यास-मेहता -बटाला-डेरा बाबा नानक से जालंधर-अमृतसर हाईवे (एनएच-3) का काम 63.39 फीसदी, ग्रीनफील्ड की ओर जाने वाले अमृतसर बाईपास की फोन लेनिंग का काम 79.33 फीसदी, एयरपोर्ट अमृतसर से रमदास हाईवे (एनएच-354) की फोर लेनिंग का काम 90.15 पूरा हो चुका है। अमृतसर-घुमाण- टांडा-ऊना (एनएच-503एः का काम 58.20 फीसदी तक पूरा हो चुका है।


