सांसद कप में 5 टीमों की जीत, अब इनके बीच आज खेला जाएगा सेमीफाइनल मैच

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव म्युनिसिपल स्कूल मैदान में खेली जा रहे सांसद कप में गुरूवार रात 5 टीमों ने जीत दर्ज की। दर्शकों के बीच जबरदस्त रोमांच से भर दिया। ठंड होने के बाद भी मैदान दर्शकों के शोर और तालियों से गूंजता रहा। वार्ड वासियों की मौजूदगी ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। टॉप टीमों के बीच 24 जनवरी शनिवार को सेमी फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। गुरुवार को पहला मुकाबला वार्ड वार्ड 6 बनाम 29 के बीच खेला गया। इसमें वार्ड 6 ने 7 विकेट से विजेता रही। दूसरा मैच वार्ड 11 बनाम 36 के बीच खेला गया। इसमें वार्ड 11 ने 21 रन से जीत हासिल की। तीसरा मैच वार्ड 2 बनाम 37 के बीच खेला गया। इसमें वार्ड 37 ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। चौथा मैच वार्ड 17 बनाम 21 के बीच खेला गया इसमें वार्ड 21 ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। पांचवां मैच वार्ड 7 बनाम 13 के बीच खेला गया। इसमें वार्ड 13 ने 46 रन से मैच जीता। मैचों के दौरान युवाओं का जोश दिखा। अपने-अपने वार्ड की टीमों को समर्थन देने बड़ी संख्या में वार्डवासी पहुंचे थे। अतिथि, खिलाड़ियों और खेल प्रेमी दर्शकों की मौजूदगी से खिलाड़ियों का मनोबल और बढ़ गया। सीधा प्रसारण, लाइव कमेंट्री ने बढ़ाया रोमांच सांसद कप टूर्नामेंट के सफल संचालन में आयोजक हरीश शर्मा, अतुल रायजादा, अरविंद बैद, मुकेश शर्मा, हकीम खान, रमेश सोनवानी, संजय लड्डवन और रघुवीर वाधवा की सक्रिय भूमिका रही। आयोजन समिति ने खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए व्यवस्था सुनिश्चित की है। टूर्नामेंट के सभी मुकाबलों का यू ट्यूब पर सीधा प्रसारण किया जा रहा है। सामाजिक एकता को भी इससे मिली मजबूती मैचों में नरेश आहूजा, चंदन मिश्रा, राहुल एवं पूरन ने अंपायरिंग की। यश ठाकुर ने स्कोरिंग की। समिति के अरुण शुक्ला, शरद सिन्हा, दीनू गुप्ता ने कहा कि खेल सामाजिक एकता और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा को भी मजबूत करता है। सांसद कप जैसे आयोजन युवाओं को नशे और नकारात्मक गतिविधियों से दूर रखकर खेलों की ओर प्रेरित करते हैं। उक्त जानकारी खेल मीडिया प्रभारी लक्ष्मण लोहिया ने दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *