सांसद की दी गई एम्बुलेंस जरूरतमंदों के लिए बड़ी सौगात : आशिक

गुमला|सांसद सुखदेव भगत ने अपने चुनावी वादे को पूरा करते हुए अंजुमन इस्लामियां गुमला को सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से एक एम्बुलेंस उपलब्ध कराई। सांसद स्वयं थाना रोड स्थित अंजुमन इस्लामियां के कार्यालय पहुंचे और अंजुमन के सदर को एम्बुलेंस की चाबी सौंपी। इस अवसर पर अंजुमन कार्यालय में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। अंजुमन इस्लामियां गुमला के प्रवक्ता आशिक अंसारी ने बयान जारी करते हुए कहा कि सांसद सुखदेव भगत द्वारा दी गई यह एम्बुलेंस गरीब, बेसहारा और जरूरतमंद लोगों के लिए बड़ी सौगात है। उन्होंने कहा कि इस एम्बुलेंस के माध्यम से बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग को आपातकालीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *