विकासखंड स्तरीय सांसद खेल महोत्सव में सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बरखेड़ा हाट का दबदबा रहा। स्थानीय स्कूल परिसर में आयोजित इस महोत्सव में कबड्डी, रस्साकशी, एथलेटिक्स और सितोलिया जैसी प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें बरखेड़ा हाट के अलावा आसपास के अन्य विद्यालयों की टीमों ने भी हिस्सा लिया। विभिन्न स्पर्धाओं में जीत दर्ज करने वाली टीमों और खिलाड़ियों का चयन अब जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए किया गया है। कार्यक्रम का आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी संतोष धाकड़ के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। विशिष्ट अतिथि संस्था प्राचार्य यशवंत सिंह धाकड़ रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता माध्यमिक प्रधानाध्यापक बृज किशोर शर्मा ने की। कबड्डी में बरखेड़ा और खजूरी का प्रदर्शन रस्साकशी में ये टीमें रहीं आगे सितोलिया में इनका रहा जलवा दौड़ (एथलेटिक्स) के परिणाम खेल समन्वयक ने दिए टिप्स
खेल एवं युवा कल्याण विभाग के समन्वयक शिवराज सिंह भदोरिया ने छात्र-छात्राओं को खेल की बारीकियां बताईं और अधिक से अधिक भाग लेने का आग्रह किया। प्राचार्य यशवंत सिंह धाकड़ ने शारीरिक और मानसिक विकास में खेल के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सत्यनारायण शर्मा ने किया।


