सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने बुधवार को नई दिल्ली में एनएचए आई के अध्यक्ष संतोष कुमार यादव से भेंट की। सांसद ने चेयरमैन से चुटूपालू घाटी में गंडके मोड़ पर आये दिन होनेवाली सड़क दुर्घटनाओं पर चर्चा की। साथ ही सड़कों को दुरुस्त करने, फोरलेन, फुट ओवरब्रिज व अंडरपास के लिए अधिग्रहित भूमि का भुगतान करने कई संबंधित विषयों पर चर्चा की। एनएचआई के अध्यक्ष ने रामगढ़ चुटूपालू घाटी में होने वाली सड़क दुर्घटना को लेकर कहा कि इस विषय पर लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। चेयरमैन ने कहा कि जहां तक एलाइन्मेंट व जांच का विषय है तो इस पर भी प्राधिकरण गंभीर है।


