सांसद ने बच्चों को रगड़कर नहलाया, कपड़े भी धोए:रीवा सांसद पहले शौचालय साफ कर चुके; माता-पिता से बोले-बच्चों को सफाई से स्कूल भेजा करो

रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा जिले के बड़ागांव पंचायत पहुंचे, जहां उन्होंने मुसहर समाज के बच्चों को नहलाया। उनके नाखून काटे और गंदे कपड़े धोए। सांसद मंगलवार को सेवा पखवाड़ा के तहत गांव में पहुंचे थे। उन्होंने बच्चों को नहलाते समय ग्रामीण महिलाओं को समझाया कि बच्चों को सही ढंग से नहलाना और कपड़े साफ करना क्यों जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता जीवन का अहम हिस्सा है। साफ-सुथरे रहकर ही स्वस्थ जीवन संभव है। सांसद और बच्चों की तीन तस्वीरें… बच्चों को स्कूल भेजने की पहल
नहलाने और कपड़े धोने के बाद सांसद ने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए तैयार किया। उन्होंने माता-पिता से कहा कि वे पढ़ाई के साथ बच्चों की स्वच्छता पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि जब बच्चे साफ-सुथरे होकर स्कूल जाएंगे, तभी उनमें आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे शिक्षा के महत्व को समझ पाएंगे। पहले भी कर चुके हैं ऐसी पहल
यह पहली बार नहीं है जब सांसद मिश्रा ने चर्चा बटोरी हो। इसके पहले वे स्वच्छता अभियान के तहत खुद हाथों से शौचालय साफ कर चुके हैं। उस समय भी उनका यह कदम खूब चर्चा में रहा था। गांव में मौजूद लोग सांसद को बच्चों को नहलाते और कपड़े धोते देख हैरान रह गए। लोगों ने कहा कि आमतौर पर सांसदों को इस रूप में नहीं देखा जाता। ये भी पढ़ें… मंत्री विजय शाह ने नंगे पैर झाडू लगाकर पौधा लगाया रतलाम में पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर नगर निगम के सेवा पखवाड़े का शुभारंभ जनजातीय व जिला प्रभारी मंत्री विजय शाह ने किया। उन्होंने नंगे पैर झाड़ू लगाई, हाथों से कचरा उठाकर डस्टबिन में रखा। पूरी खबर पढ़ें.. मंत्री ने टॉयलेट साफ किया, स्वास्थ्य अधिकारी को माला पहनाई शिवपुरी में ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर जिला अस्पताल के टॉयलेट में गंदगी और बदबू से नाराज हो गए। उन्होंने अपने हाथों से टॉयलेट साफ किया। इसके बाद जब वे लुहारपुरा की पुलिया से गुजर रहे थे। यहां कचरे के ढेर को देख गाड़ी रुकवाई। फावड़ा उठाकर सफाई करने में जुट गए। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *