CM भजनलाल शर्मा का कल दौसा दौरा प्रस्तावित:राजेश पायलट स्टेडियम में डोम तैयार, अधिकृत कार्यक्रम का इंतजार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित दौरे को लेकर पुलिस-प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। संभावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री गुरुवार दोपहर दौसा नगर परिषद क्षेत्र के शहरी सेवा शिविर में शामिल होने के लिए दौसा पहुंच सकते हैं। इसके लिए प्रशासन द्वारा राजेश पायलट स्टेडियम में 3 हजार लोगों की बैठक क्षमता का डोम तैयार कराया जा रहा है। साथ ही सुरक्षा इंतजामों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने भी स्टेडियम पहुंचकर जायज लिया। मुख्यमंत्री के विजिट की तैयारियों को लेकर अतिरिक्त जिला कलेक्टर मनमोहन मीणा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेंद्र मीणा, नगर परिषद कमिश्नर कमलेश मीणा, नांगल राजावतान एसडीएम यशवंत मीणा समेत सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने स्टेडियम पहुंचकर तैयारियां देखीं। जहां डोम निर्माण के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। सुबह कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने हेलीपैड का जायजा लिया था। मुख्यमंत्री के साथ कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा और जिला प्रभारी व उद्योग व खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ समेत जिले विधायक भी पहुंचेंगे। ऐसे में कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए भाजपा संगठन समेत अन्य विभाग जुट गए हैं। हालांकि फिलहाल मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर अधिकृत कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *