सांसद ने मंडल रेल प्रबंधक को लिखा पत्र:अग्नि वीर भर्ती परीक्षा… युवाओं की सुविधा के लिए भिंड सांसद ने की ट्रेन चलाने की मांग

सागर में 6 से 13 जनवरी के बीच होने वाली ​अग्निवीर भर्ती परीक्षा में ग्वालियर- चंबल अंचल से 8 हजार से अधिक युवक जाएंगे। लेकिन इनके जाने के लिए अलग से कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इस मामले को भास्कर द्वारा प्रमुखता से उठाए जाने के बाद भिंड सांसद संध्या राय ने मंडल रेल प्रबंधक को पत्र लिखकर इन युवाओं के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की है, लेकिन रेलवे ने अभी इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया है। खास बात यह है कि ग्वालियर से सागर के लिए उत्कल और दूसरी गोंडवाना ट्रेन है। इनमें इतनी जगह नहीं मिलेगी कि भर्ती परीक्षा में जाने वाले युवक आसानी से बैठ सकें। इस मामले को लेकर अभी तक न तो जनप्रतिनिधियों की ओर से कोई गंभीर पहले की गई है और न ही रेलवे ने विचार किया है। सेना भर्ती कार्यालय के अनुसार ​इसमें सर्वाधिक भिंड से ढाई हजार, मुरैना से दो हजार और ग्वालियर से एक हजार जाएंगे। इसके अलावा दतिया, श्योपुर, शिवपुरी और गुना से भी बड़ी संख्य में युवक जाएंगे। हर भर्ती में हुई तोड़फोड़, सवारी हुईं परेशान सेना भर्ती से संबंधित परीक्षा जब भी हुई, तब ट्रेनों में जगह न मिलने को लेकर युवकों ने हंगामा किया और गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की। इसका खामियाजा उस ट्रेन में बैठी सवारियों को हर बार उठाना पड़ता है। एक दशक पहले ग्वालियर में हुए घटनाक्रम में सेना भर्ती से लौट युवाओं ने रेलवे स्टेशन से लेकर मेला मैदान तक जमकर हंगामा किया था। इस दौरान रास्ते से निकलने वाले युवाओं को परेशान भी किया गया था। साथ ही दुकानों में भी तोड़फोड़ की थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *