नए साल के जश्न में 15 जगह कारों को बनाया बार, वाहनों को थाने पहुंचाया, ब्रीथ एनालाइजर से चेक कर पकड़े शराबी

नए साल के जश्न के लिए युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। शहर में करीब 60 जगह आबकारी विभाग ने लाइसेंस दिए थे, जहां युवाओं ने जमकर जाम छलकाए। वहीं जिन लोगों को होटल और रेस्त्रां में जगह नहीं मिली उन्होंने कार को ही बार बना लिया। पुलिस ने चे​किंग में ऐसी ही 15 कारों को पकड़ा, जिनमें लोग शराब पी रहे थे। पुलिस ने इन वाहनों के साथ पकड़े गए युवाओं को थाने पहुंचा दिया। वहीं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए आईजी अरविंद सक्सेना और एसपी धर्मवीर सिंह भी सड़कों पर दिखाई दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *