सांसद ने लोकसभा में मांगी फोरलेन सड़क:बोले- नर्मदापुरम-टिमरनी और करेली रूट पर बढ़ रहे हादसे; बीमा विधेयक पर भी रखी बात

होशंगाबाद-नरसिंहपुर सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने लोकसभा में एक बार फिर क्षेत्र का बड़ा मुद्दा उठाया है। सांसद ने नरसिंहपुर, गाडरवारा से नर्मदापुरम और नर्मदापुरम से टिमरनी तक हाईवे को फोरलेन करने की मांग की है। उन्होंने सदन में बताया कि वर्तमान में यह सड़क टू-लेन है, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। सांसद ने कहा कि मेरे लोकसभा क्षेत्र में टिमरनी-नर्मदापुरम-पिपरिया-करेली मार्ग पर यातायात का दबाव काफी बढ़ गया है। सड़क संकरी होने के कारण दुर्घटनाएं बढ़ गई हैं। जन-सुविधा को ध्यान में रखते हुए नर्मदापुरम से गाडरवारा, करेली और नर्मदापुरम से टिमरनी मार्ग पर फोरलेन सड़क जल्द स्वीकृत की जाए। बीमा बिल पर बोले- यह नारा नहीं, नीति है मंगलवार को लोकसभा में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ‘सबका बीमा सबकी सुरक्षा’ (बीमा कानूनों में संशोधन) विधेयक-2025 पेश किया। इस पर चर्चा करते हुए सांसद ने “योगक्षेमं वहाम्यहम्” श्लोक से अपनी बात शुरू की। उन्होंने कहा, “यह विधेयक केवल एक नारा नहीं, बल्कि नीति है। आजादी के 75 साल बाद भी देश में एक ऐसा वर्ग है, जिसके पास बीमा नहीं है। वह बीमारी से डरता है और दुर्घटना में टूट जाता है।” उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व के लिए आभार भी जताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *