साइकिलिंग प्रतियोगिता में गढ़वा के आमिर ने किया देश का प्रतिनिधित्व, जीते मेडल

भास्कर न्यूज | गढ़वा 29 से 31 जनवरी तक चेन्नई में आयोजित एशिया कप साइकिलिंग प्रतियोगिता में गढ़वा के आमिर रियोज ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए ब्रांच मेडल प्राप्त किया है। इस संबंध में प्रशिक्षक राम प्रवेश तिवारी ने बताया कि आमिर रियाज ने मेडल प्राप्त कर गढ़वा जिले का नाम रोशन किया है। साथ ही मान-सम्मान बढ़ाने का काम किया है। मो. आमिर रियाज पलामू प्रमंडल के पहले ऐसे खिलाड़ी है जिसे देश के तरफ से अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिला और अपने पहले प्रतियोगिता में ही देश के लिए पदक जीतकर देश को गौरवान्वित करने का काम किया। आमिर रियाज की उपलब्धि पर बंशीधर नगर के साथ-साथ गढ़वा जिला और झारखंड के खेल प्रेमियों में काफी उत्साह है। इस उपलब्धि पर गढ़वा जिला बॉक्सिंग संघ के संरक्षक मो. मुमताज राही, अध्यक्ष शिव शंकर पांडेय, कार्यकारी अध्यक्ष हरिंनंद पांडेय, सचिव रामप्रवेश तिवारी, नितिन तिवारी, बॉक्सिंग खिलाड़ी आयुष कुमार पांडेय, आराध्या कुमारी, अनन्या कुमारी, गौतम तिवारी, लक्ष्मी कुमारी, प्रतीक दुबे, आयुष कुमार, नौशाद आलम, नैतिक कुमार, शिवम कुमार, सौरव कुमार, अजय बाल्मीकि ,श्रेयांशी कुमारी, पीहू कुमारी, प्रेमलता कुमारी, आर्य कुमारी ,हेमलता कुमारी, भव्य कुमार, दिव्य प्रकाश, चंद्रशेखर चौधरी, पवल किशोर पासवान, ऋषि बाबू आदि खिलाड़ियों ने बधाई दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *