साइकिल चोरी छिपाने के लिए नाइट गार्ड की हत्या:पलामू में चार सफाई कर्मी गिरफ्तार, चोरी करते देख लिया था गार्ड ने

पलामू के हुसैनाबाद बीआरसी में एक माह पहले हुई नाइट गार्ड रामदेव ठाकुर की हत्या का खुलासा हो गया है। पुलिस ने चार सफाई कर्मियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने साइकिल चोरी का राज छिपाने के लिए नाइट गार्ड की हत्या की थी। एएसपी राकेश कुमार ने बताया कि हुसैनाबाद एसडीपीओ एस मोहम्मद याकूब के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था। पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने बीआरसी से छात्रों के लिए रखी दो साइकिल चुराई थीं। नाइट गार्ड रामदेव ठाकुर ने उन्हें चोरी करते देख लिया था। नाइट गार्ड ने आरोपियों को साइकिल वापस रखने की चेतावनी दी थी गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मदगंज के भजनिया निवासी सनोज डोम (28), हुसैनाबाद के महुअरी के बिगु डोम (48), योगेंद्र डोम (28) और बिहार के औरंगाबाद के करमा गांव का सोनू डोम (20) शामिल हैं। नाइट गार्ड ने आरोपियों को साइकिल वापस रखने की चेतावनी दी थी। जेल जाने के डर से आरोपियों ने नाइट गार्ड की हत्या का प्लान बनाया। 17 मार्च की रात को छत पर सो रहे गार्ड को बलुआ और लाठी से मार दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बलुआ, लाठी और चोरी की दोनों साइकिल बरामद कर ली हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *