साइक्लोथॉन से दिया डायबिटीज को हराने का संदेश:भोपाल CMHO बोले- हर पैडल मायने रखता है; मधुमेह से लड़ने के बेहतर तरीके भी बताए

राजधानी में मधुमेह से जुड़ी सही जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया। जेपी अस्पताल से इसकी शुरुआत हुई। इसमें शहरवासियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. मनीष शर्मा ने कहा कि एवरी पेडल काउंट्स थीम के साथ निकाली गई इस रैली में प्रतिभागियों ने प्लेकार्ड, पोस्टर और बैनर के जरिए डायबिटीज के लक्षण, रोकथाम और उपचार की जानकारी दी। कार्यक्रम में वर्ल्ड डायबिटीज फाउंडेशन, रिजॉल्व टू सेव लाइव्स और जपाइगो संस्थाओं ने विशेष सहयोग दिया। व्यायाम ही सबसे बेहतर विकल्प
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए CMHO डॉ. मनीष शर्मा ने कहा कि मधुमेह, विशेष रूप से टाइप-2 डायबिटीज, को रोकने में नियमित व्यायाम बेहद प्रभावशाली है। इनमें सुबह के समय 5 किमी ब्रिक्स वॉकिंग या साइकलिंग कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन कम से कम 40 मिनट का व्यायाम डायबिटीज की संभावना को काफी हद तक कम कर सकता है। इनसे परहेज जरूरी
डॉ. शर्मा के अनुसार, आहार संबंधी सावधानियों का उल्लेख करते हुए कहा कि हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली खाने की चीजें जैसे आलू, तरबूज, पाइन एप्पल, सफेद शक्कर, चावल, कॉर्न फ्लेक्स और व्हाइट ब्रेड के सेवन से बचना चाहिए। इससे प्री डायबिटिक स्टेज को भी रोका जा सकता है। सरकारी संस्थानों में दवाएं मुफ्त
सभी शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में मधुमेह और उच्च रक्तचाप की जांच, परामर्श और दवाएं निशुल्क उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि नियमित जांच, स्वस्थ जीवनशैली और दवाओं का समय पर सेवन कर मरीज पूरी तरह सामान्य जीवन जी सकते हैं। साल 2045 में 783 मिलियन को होगी मधुमेह
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और वर्ल्ड डायबिटीज फेडरेशन के आंकड़ों के अनुसार, दुनिया भर में वर्तमान में 537 मिलियन से अधिक वयस्क मधुमेह से पीड़ित हैं। अनुमान है कि वर्ष 2045 तक यह संख्या बढ़कर 783 मिलियन हो जाएगी। मधुमेह हर आर्थिक स्तर के लोगों को प्रभावित करता है, लेकिन 75% से अधिक मरीज निम्न और मध्यम आय वाले देशों में रहते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *