भास्कर संवाददाता | अहमदपुर पुलिस ने साइबर सुरक्षा पखवाड़े के तहत एक विशेष जागरूकता अभियान की शुरुआत की है। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते साइबर अपराधों से लोगों को सुरक्षित रखना है। पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों और कई स्थानों में बैनर, पोस्टर और पंपलेट के माध्यम से लोगों को साइबर सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। अभियान में विशेष रूप से अनजान लिंक्स, लॉटरी के प्रलोभन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आने वाले संदिग्ध विज्ञापनों से सावधान रहने की सलाह दी गई। पुलिस ने बताया कि साइबर ठग अक्सर लालच देकर लोगों को अनजान लिंक पर क्लिक करने के लिए प्रेरित करते हैं, जिससे खाते से बड़ी रकम गायब हो सकती है। इसलिए किसी भी अनजान लिंक से क्लिक करने से बचें जागरूकता अभियान के दौरान लोगों को साइबर फ्रॉड की शिकायत के लिए तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में भी बताया गया।


