साइबर अपराध और नशे से बचाव पर छात्रों के सवाल:सूरजपुर पुलिस ने स्कूलों में चलाया जागरूकता अभियान,सिरसी में नशीली दवाओं के साथ तस्कर गिरफ्तार

सूरजपुर जिले में नशे के खिलाफ पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त मुहिम अब सख्ती के साथ आगे बढ़ रही है। एक ओर जहां सिरसी में भारी मात्रा में नशीली दवाओं के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया, वहीं दूसरी ओर स्कूलों में छात्रों को नशे, साइबर अपराध और यातायात नियमों को लेकर जागरूक किया गया। सूरजपुर पुलिस ने स्कूली छात्रों को साइबर अपराध, नशे से बचाव और यातायात नियमों के बारे में जागरूक करने का अभियान चलाया है। डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देशन में यह अभियान जिले के विभिन्न स्कूलों में चलाया जा रहा है। शुक्रवार, 25 जुलाई 2025 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो के मार्गदर्शन में थाना जयनगर पुलिस ने स्वामी आत्मानंद स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया। चौकी खड़गवां ने हाईस्कूल धरमपुर में, चौकी लटोरी ने हाईस्कूल करवां में, थाना विश्रामपुर ने शासकीय हाईस्कूल में, थाना रामानुजनगर ने हाईस्कूल परशुरामपुर में और थाना भटगांव ने सरस्वती शिशु मंदिर जरही में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इन कार्यक्रमों में पुलिस अधिकारियों ने चार प्रमुख अभियानों के बारे में जानकारी दी। ‘साइबर कॉप अभियान’ के तहत साइबर अपराध से बचाव के तरीके बताए गए। ‘पुलिस रक्षा टीम’ के माध्यम से महिला व छात्रों की सुरक्षा पर चर्चा की गई। ‘नवजीवन’ अभियान के अंतर्गत नशे से दूरी रखने के महत्व पर प्रकाश डाला गया। ‘सुगम सफर अभियान’ के तहत यातायात नियमों का पालन करने की आवश्यकता समझाई गई। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने यातायात, नशे से बचाव और साइबर अपराध से संबंधित अपने सवाल पूछे। पुलिस अधिकारियों ने सभी सवालों का विस्तार से समाधान किया और छात्रों को इन विषयों पर सतर्क रहने की सलाह दी। इस पहल से छात्रों को अपनी सुरक्षा के लिए आवश्यक जानकारी मिली और उन्हें समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। छात्रों ने पूछे सवाल, पुलिस ने दिए जवाब कार्यक्रमों के दौरान छात्रों ने नशे, साइबर अपराध और ट्रैफिक नियमों को लेकर अनेक सवाल पूछे, जिनका पुलिस अधिकारियों ने विस्तार से उत्तर दिया।साइबर अपराध से बचाव के लिए अनजान व्यक्ति को ओटीपी, बैंक डिटेल या निजी जानकारी न देने, अनधिकृत ऐप्स डाउनलोड न करने और आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर का ही उपयोग करने जैसे सुझाव दिए गए।वहीं, ट्रैफिक नियमों पर चर्चा करते हुए पुलिस ने दोपहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठने, हेलमेट पहनने और सीट बेल्ट के उपयोग की सलाह दी। सिरसी में दबिश, बड़ी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद सूरजपुर आबकारी विभाग ने सिरसी चौकी अंतर्गत बसदेई निवासी धर्मेंद्र कुशवाहा को उसके घर से 40 बोतल ONEREX कफ सिरप, 356 स्पास्मो-प्रॉक्सीवोन टैबलेट और 720 अल्प्राजोलाम टैबलेट के साथ गिरफ्तार किया।आबकारी उप निरीक्षक प्रदीप वर्मा के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर यह कार्रवाई की। आरोपी को NDPS एक्ट की धारा 22(सी) के तहत न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। विभाग ने स्पष्ट किया कि नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *