साइबर ठगी का मास्टरमाइंड सीकर से गिरफ्तार:ट्रेडिंग के नाम पर की थी 17 लाख की ठगी; तीन आरोपी पहले ही जेल में

साइबर टीम ने ऑनलाइन ठगी गिरोह के सरगना को सीकर से गिरफ्तार किया है। गिरोह के तीन आरोपी पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुके हैं। आरोपियों ने धौलपुर जिले के एक व्यक्ति के साथ 17 लाख रुपए की साइबर ठगी को अंजाम दिया था। सीओ सिटी मुनेश मीणा ने बताया कि धौलपुर के रहने वाले एक व्यक्ति से ट्रेडिंग के नाम पर 17 लाख रुपए की ठगी की गई थी। जिस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने कुछ दिन पूर्व तीन साइबर ठग राकेश खोखर, वीरेंद्र चौधरी और सतीश वर्मा को गिरफ्तार किया था। जिनसे पूछताछ में गिरोह के तार दुबई से जुड़े हुए मिले। पूछताछ के बाद पुलिस ने ठगी के मुख्य सरगना हेमंत थ्योरी (25) पुत्र गोविंद राम निवासी सीकर को चिह्नित कर लिया। सीईओ ने बताया कि साइबर ठगी की गैंग ट्रेडिंग के नाम पर पैसा दोगुना और तिगुना करने के नाम पर ठगी करती थी। जो पैसों को डॉलर में कन्वर्ट कर हवाला के जरिए भारतीय मुद्रा में फिर से बदल देती थी। सीओ ने बताया कि सरगना के चिह्नित होने पर उसे सीकर जिले से गिरफ्तार किया गया हैं। गिरफ्तार किए गए मुख्य सरगना हेमंत थ्योरी से पुलिस पूछताछ कर रही है। जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *