साइबर फ्रॉड:हर दिन 40 मामले, निवेश में फंसने वाले सबसे ज्यादा

शहर में हर दिन 40 से ज्यादा लोग साइबर फ्रॉड का शिकार हो रहे। इनमें 50 फीसदी वे लोग हैं, जो निवेश के लालच में फंस रहे हैं। इनमें भी नौकरीपेशा और युवतियों की संख्या ज्यादा है। इस साल जनवरी से सितंबर के बीच ऑनलाइन फ्रॉड की 3500 शिकायतें हुईं। समय रहते शिकायत से पीड़ितों के 11 करोड़ 30 लाख रुपए से अधिक बचे हैं। शिकायत मिलते ही क्राइम ब्रांच ने फर्जी बैंक खातों को फ्रीज करवाया है। 100 से अधिक हैक किए गए सोशल मीडिया अकाउंट को भी रिकवर कराया है। 200 से अधिक फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट को ब्लॉक किया है, जिन्हें शहरवासियों के नाम और फोटो से बनाया गया था। ऐसा लालच कि लोगों ने 1 करोड़ रुपए तक दे दिए क्राइम ब्रांच एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया औसत 35-40 शिकायतें हर दिन आ रही हैं। इनमें 15 से ज्यादा शिकायतें तो इन्वेस्टमेंट के नाम पर ठगी की है। यानी जितने भी ऑनलाइन फ्रॉड हो रहे, उसमें 50 प्रतिशत इन्वेस्टमेंट के नाम पर हैं। इन्वेस्टमेंट ऑनलाइन फ्रॉड में टास्क, ट्रेडिंग, गेमिंग, पैसा डबल, मोटा ब्याज आदि लालच दिए जा रहे। ऐसा लालच दिया जा रहा है कि लोगों ने 1 करोड़ रुपए तक दे दिए। सबसे पहले गैंग द्वारा लोगों को सोशल मीडिया अकाउंट में जोड़ा जाता है। फिर उन्हें लालच देते हैं। पहले 5 हजार के बदले 7 हजार, 10 के बदले 15 हजार जैसे मुनाफे भी दिए जा रहे हैं। बाद में लाखों का इन्वेस्टमेंट करवाकर पैसा नहीं लौटा रहे हैं। केवायसी, परिचित और क्रेडिट लिमिट जैसे भी फ्रॉड एआई जनरेटेड क्यूआर कोड से लें मदद पुलिस का एआई जनेरेटेड सेफ क्लिक चैटबॉट है। यह ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए मदद करता है। क्यूआर कोड स्कैन करते ही सीधे वाट्सएप से जुड़कर किसी भी तरह की मदद ली जा सकती है। या फिर मोबाइल नंबर 7049108197 पर संपर्क कर सकते हैं। साइबर हेल्पलाइन नंबर 704912-4445 या 1930/NCRP पोर्टल www.Cybercrime.gov.in पर भी शिकायत कर सकते हैं। साइबर फ्रॉड से बचने के लिए ध्यान रखें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *