रतलाम पुलिस द्वारा सायबर फ्रॉड रोकने के साइबर हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। हेल्पलाइन नंबर पर लगातार शिकायतें आ रही हैं। साइबर फ्रॉड करने वाले मोबाइल नंबर की पहचान कर पुलिस ने इसे 100 मोबाइल नंबर्स ब्लॉक किए हैं, जिनसे लोगों को लालच देकर फ्रॉड किया जा रहा है। इसके साथ ही धोखाधड़ी से कर ठगी करने के मामलों में पुलिस से 4 लाख से अधिक की राशि बैंक खातों में फ्रीज कराए हैं। एसपी अमित कुमार ने बताया साइबर फ्रॉड के बढ़ते मामलों को देखते हुए त्वरित सहायता उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से साइबर हेल्पलाइन नंबर 7049127420 जारी किया है। हेल्पलाइन नंबर व साइबर सेल में प्राप्त होने वाली शिकायतों पर एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से कंप्लेन रजिस्टर कर फ्राडेट अमाउंट को फ्रिज करवाने की कार्रवाई भी की जा रही है। 1 अक्टूबर से अभी तक साइबर सेल पर 131 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिन शिकायतों पर ठगी के बाद तुरंत शिकायत की गई ऐसी शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए साइबर सेल द्वारा लगभग 4 लाख 88 हजार रुपए फ्रॉडस्टर्स के खातों में फ्रिज करवाए गए। 100 से अधिक नंबर्स से फ्रॉड
प्रभारी साइबर सेल राजा तिवारी ने बताया साइबर फ्रॉडस्टर धोखाधड़ी करने के लिए फर्जी बैंक खाते एवं फर्जी मोबाइल नंबर्स का उपयोग करता है। यह सिम अलग-अलग राज्यों से लोगों को लालच देकर या फर्जी दस्तावेजों के आधार पर खरीदी जाती है। इन्हें साइबर फ्रॉड करने वाले हॉटस्पॉट पर फ्रॉडस्टर द्वारा उपयोग में लाई जाती है। इस प्रकार के नंबर्स की पहचान कर ब्लॉक करवाने की कार्रवाई की गई। ऐसे 100 से अधिक नंबर्स जिनके माध्यम से साइबर फ्रॉड किया है या साइबर फ्रॉड करने का प्रयास किया है। इन नंबर चिह्नित कर को साइबर सेल के माध्यम से ब्लॉक करवाए गए। इन मोबाइल नंबर्स का फोर्डस्टर्स द्वारा उपयोग नहीं किया जा सकेगा। कार्रवाई में उक्त साइबर सेल प्रभारी तिवारी, हेड कॉन्स्टेबल हिम्मत सिंह, कॉन्स्टेबल राहुल पाटीदार, अभिषेक पाठक शामिल रहे।


