अशोकनगर जिले में अक्टूबर माह को राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के रूप में मनाया जा रहा है।इस दौरान शाढौरा पुलिस ने लोगों को जागरुक करने के लिए अभियान चलाया।पुलिसकर्मियों ने बस स्टैंड पर जाकर आमजन को साइबर अपराधों के प्रति सचेत किया। नागरिकों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने का संदेश देते हुए पेम्पलेट्स भी वितरित किए गए। थाना प्रभारी ने आमजन को फ्रोड से बचने के तरीके बताए थाना प्रभारी शाढौरा, निरीक्षक ऋतु चौहान ने पीए सिस्टम के माध्यम से बस स्टैंड पर उपस्थित आमजन को साइबर जागरूकता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने फ्रॉड ओटीपी,केवाईसी, लोन संबंधी फ्रॉड, सोशल मीडिया ,फेक आईडी और डिजिटल अरेस्ट जैसे विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताए।लोगों को पेम्पलेट बांटकर उन्हें जागरुक किया। भोपाल पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार हो रहा जागरूकता अभियान डिजिटल युग में लगातार बढ़ रहे साइबर ठगी के मामलों को रोकने के लिए यह जागरूकता कार्यक्रम भोपाल पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह कंवर और एसडीओपी विवेक शर्मा के निर्देशन में यह कार्यक्रम हुआ।


